पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारम्भ

द्रोपदी देवी विंध्याचल पीजी कालेज सिहोरवा के परिसर में पौध रोपित कर प्रचार्य डा. के. एम. पाल ने किया अभियान का शुभारम्भ.

गोरखपुर 8 जुलाई
द्रौपदी देवी विन्ध्याचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अहिरौली सिहोंरवां गोरखपुर में आज़ वहत् वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।   इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी पाल ने कहा कि     प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। एक के न रहने पर दूसरे की कल्पना नहीं की जा सकती है। यदि मनुष्य को खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना होगा।            आगे उन्होंने कहा कि प्रकृति के वो उपहार हैं जो मनुष्य को न केवल शुद्ध आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके उनके सुरक्षा और संरक्षण का हम संकल्प लें। इस अवसर पर  डॉ सपना सिंह, डॉ अजित कुमार मद्धेशिया, डॉ विधान चन्द्र यादव, डॉ संजय सारस्वत, डॉ विमलेश कुमार यादव, के. एन. गुप्ता, विनियोगिता सिंह, डॉ सुषमा श्रीवास्तव, डॉ धर्मेन्द्र कुमार साहनी , विनोद तिवारी, संजय राय, राकेश तिवारी, धनीराम गौड़, मुख़्तार अहमद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कैम्पियरगंज क्षेत्र से खत्म होगा अराजकता और भ्रष्टाचार का राज -राजेश पाण्डेय

नयन्सर टोल प्लाजा पर भाकियू नेता और टोल कर्मियों के बीच जमकर नोक झोंक

सफाई कर्मचारी संघ ने गुलाब का फूल देकर दी बधाई